
न्यूज़ क्रेडिट: टीवी 9
नई दिल्ली: राजस्थान के पाली (pali) जिले में कुमावत समाज के पंचों ने शादी के लिए हैरान कर देने वाले नियम जारी किए हैं जिसमें दूल्हे की दाढ़ी को लेकर दिए गए फरमान ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया. जिले के 19 गांवों के प्रतिनिधियों ने एक सभा में नए नियमों का एक प्रस्ताव पारित किया जिसके मुताबिक गांव में किसी भी परिवार में शादी (marriage rituals) में दूल्हे को क्लीन शेव करवाना अनिवार्य होगा. प्रस्ताव के मुताबिक अगर दूल्हा दाढ़ी बढ़ाकर शादी में बैठता है तो वह फेरे नहीं ले सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक यह फैसला कुमावत समाज (kumawat community) की पाली में पुराना बस स्टैंड स्थित मारू कुम्हारों की बगीची में हुई एक बैठक में पारित किया गया. बैठक में समाज के लोगों का साफ तौर पर कहना था कि शादी एक संस्कार है और दूल्हे को इसमें राजा के रूप में देखा जाता है, ऐसे में दूल्हा शादी में कई तरह से दाढ़ी बढ़ाकर रस्में निभाते हैं, जो अशोभनीय है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





