भारत

नई शुरुआत होने जा रही...चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

jantaserishta.com
17 Sept 2025 5:25 PM IST
नई शुरुआत होने जा रही...चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
x

सांकेतिक तस्वीर

नई गाइडलाइंस.
नई दिल्ली: बिहार में आने वाले कुछ हफ्तों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे. चुनाव आयोग की ओर से अभी तारीखों ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि, मतदान के तारीखों के ऐलान से पहले नई गाइडलाइन जारी की है. आयोग बिहार से एक नए प्रयोग की शुरुआत कर रही है, जिसके तहत ईवीएम बैलेट पेपर में अब उम्मीदवारों की रंगीन फोटो होगी. इससे पहले फोटो ब्लैक एंड व्हाइट हुआ करते थे.
चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बैलेट पर उम्मीदवारों की फोटो रंगीन छापी जाएंगी. पहले ये प्रयोग बिहार में किया जा रहा है, इसके बाद अन्य राज्यों में इसे बाद में लागू किया जाएगा.
नए बदलाव के तहत, उम्मीदवार का चेहरा बैलेट पेपर पर तीन-चौथाई के हिस्से को घेरेगा. इससे मतदान की पहचान करने में आसानी होगी. इसके अलावा क्रम संख्या को भी अब पहले से ज्यादा प्रमुखता दी जाएगी. यह पहल चुनाव की पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है.
ये नए बदलाव चुनाव प्रक्रिया को और अधिक लोकतांत्रिक, निष्पक्ष और सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं. बिहार से शुरू हो रहे इन सुधारों को जल्द ही पूरे भारत में लागू करने की योजना है, जिससे देशभर में चुनावों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा.
चुनाव आयोग की यह पहल लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हुए मतदान को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने में सहायक साबित होगी.
EVM एक ऐसी मशीन है जिससे चुनाव में वोट डाले जाते हैं. इसमें मतदाता को एक बटन दबाकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देना होता है, और ये वोट सीधे मशीन में रिकॉर्ड हो जाता है. साल 2004 के लोकसभा चुनाव में पहली बार पूरे भारत में सभी सीटों पर EVM का प्रयोग हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story