भारत

50 हजार का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 13 साल से था फरार, ATS को खुफिया सूचनाएं मिली...

jantaserishta.com
16 Dec 2025 8:07 AM IST
50 हजार का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 13 साल से था फरार, ATS को खुफिया सूचनाएं मिली...
x
ATS का एक्शन.
वाराणसी: बलिया में प्रधान की पत्नी की हत्या में फरार नक्सली को एटीएस ने 13 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नक्सली वाराणसी में भेष बदलकर रह रहा था और रेलवे स्टेशनों पर छिपकर अपने कामों को अंजाम देता था। एक संदिग्ध की तलाश में गई एटीएस के सवाल में नक्सली फंस गया।
उसे पूछताछ के लिए लाया गया तो घंटों गुमराह किया बाद में कड़ाई पर टूट गया। जांच में पता चला कि आरोपी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के प्रमुख सदस्य रहा है और 50 हजार रुपये के इनामी बलिया मुड़ियारी थाना सहतवार निवासी नक्सली सीताराम उर्फ विनय है।
पुलिस रिकार्ड में वो 50 हजार का इनामी निकलते ही हड़कंप मच गया। एटीएस की वाराणसी इकाई ने काशी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई। बताया कि 13 वर्षों से नाम और भेष बदलकर छुप रहा था आज पकड़ा गया।
तत्कालीन उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ जोन ने वर्ष 2012 में बलिया में ग्राम प्रधान की पत्नी के हत्या के बाद इस पर इनाम घोषित किया था। अब पुलिस के जरिए गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story