भारत

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली, सर्च ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
28 Jan 2023 3:08 PM IST
सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली, सर्च ऑपरेशन जारी
x
बड़ा एक्शन.
रांची (आईएएनएस)| चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कारी मांडर गांव में शनिवार को दिन ग्यारह बजे सुरक्षा बलों और माओवादी नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोली चली है। इसमें एक नक्सली मारा गया है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। लगभग घंटे भर चली मुठभेड़ के बाद माओवादी नक्सली जंगलों में भाग खड़े हुए।
बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर मनोहर गंझू के दस्ते के साथ हुई। चतरा और पलामू जिले की सीमा पर कुंदा थाना क्षेत्र के भुटकुइयां- कारी मांडर के आसपास नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पाकर सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और जिला पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन में निकले थे। इन्हें देखकर नक्सलियों का दस्ता अचानक गोली बारी करने लगा। जवाब में सुरक्षा बलों और पुलिस के जवानों के भी मोर्चा लेकर फायरिंग की। नक्सलियों के भागने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
संभावना जताई जा रही है कि मारे गए नक्सली के अलावा कुछ अन्य को गोलियां लगी हैं, लेकिन वे भागने में सफल रहे हैं। बता दें कि तीन दिन पहले भी नक्सलियों के इसी दस्ते के साथ चतरा जिले के मदगड़ा जंगल में पारा मिल्रिटी फोर्स की मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान भी नक्सली जंगल में भाग खड़े हुए थे। इसी हफ्ते रांची के बुढ़मू-ठाकुरगांव इलाके में पीएलएफआई के नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story