भारत

एक मर्डर हुआ, सरकारी हैंडपंप पर मोटर लगाने पर बिगड़ी बात

jantaserishta.com
17 March 2025 5:44 PM IST
एक मर्डर हुआ, सरकारी हैंडपंप पर मोटर लगाने पर बिगड़ी बात
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार सुबह एक सरकारी हैंडपंप पर मोटर लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि 35 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है और जांच जारी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे हुई. एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, गांव के निवासी रमेश ने अपने घर के पास लगे एक सरकारी हैंडपंप पर मोटर फिट कर दी थी.
सोमवार को गांव के ही एक व्यक्ति अनिल ने उस हैंडपंप से पानी भरने की इच्छा जताई, लेकिन इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान अनिल का साथी सैफी भी वहां आ गया और विवाद और बढ़ गया.
विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया. रमेश और उसके साथियों ने सैफी पर लाठी, लोहे की रॉड और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में सैफी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगि और एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी रमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. साथ ही, इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story