भारत

मर्डर हो गया डीजे पर नाचने को लेकर, चला चाकू, मातम में बदली शादी की खुशियां!

jantaserishta.com
12 March 2025 4:30 PM IST
मर्डर हो गया डीजे पर नाचने को लेकर, चला चाकू, मातम में बदली शादी की खुशियां!
x
फैली सनसनी.
सूरत: गुजरात के सूरत जिले में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक रवि देसले की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना पलसाना थाना क्षेत्र के जोलवा गांव में मंगलवार देर रात हुई. डांस करते समय विवाद बढ़ने पर तीन से चार युवकों ने रवि पर धारदार हथियार से हमला किया.
रवि को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
सूरत ग्रामीण पुलिस के डीवायएसपी एचएल राठौड़ ने बताया कि रवि अपने दोस्त तुषार के भाई की शादी में आया था. डीजे पर नाचने के दौरान झगड़ा हुआ, जो बाद में हिंसक हो गया. शादी समारोह से बाहर निकलकर रामेश्वर मंदिर के सामने चौक पर फिर से कहासुनी हुई, जहां अक्षय, चेतन और एक अन्य व्यक्ति ने रवि पर चाकू से हमला कर दिया.
पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है. एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि मृतक रवि का आपराधिक रिकॉर्ड था और वह शराब के अवैध कारोबार में शामिल था. हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story