भारत
एक मर्डर हो गया पार्किंग विवाद में, पड़ोसी परिवारों के बीच हुआ झगड़ा, इलाके में फैली सनसनी
jantaserishta.com
22 March 2025 5:34 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एक्शन में पुलिस.
नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. मामूली बहस के बाद दोनों पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें चाकू और डंडों से हमला किया गया. इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने मामले में हत्या और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, मामला भारत नगर इलाके का है. डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक, पार्किंग को लेकर हुए इस झगड़े की शुरुआत तब हुई जब एक 8 साल का बच्चा पड़ोस में खड़ी स्कूटी पर बैठ गया. यह स्कूटी राधेश्याम नामक व्यक्ति की थी. इसी बात को लेकर राधेश्याम के परिवार और पड़ोस में रहने वाले जमाल के परिवार के बीच बहस शुरू हो गई.
देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों परिवारों के सदस्य एक-दूसरे से भिड़ गए. राधेश्याम के परिवार की ओर से उनके दो बेटे गौतम और कमल भी शामिल थे, जबकि दूसरी ओर से जमाल, इरशाद और उनका एक अन्य रिश्तेदार मौजूद था. प्रारंभिक जांच के अनुसार, झगड़े की शुरुआत गौतम ने की थी. गुस्से में दोनों परिवारों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें जमाल के परिवार की ओर से पत्थर भी फेंके गए.
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जमाल के परिवार की ओर से एक व्यक्ति ने चाकू निकालकर राधेश्याम पर हमला कर दिया. चाकू लगते ही राधेश्याम लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस झगड़े में राधेश्याम के दोनों बेटे गौतम और कमल भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, दूसरी ओर से इरशाद, जमाल और एक अन्य शख्स को भी गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. हालांकि, दिल्ली पुलिस के डीसीपी भीष्म सिंह ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है. इस हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने हत्या और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम को समझा जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





