
x
जानें पूरा मामला.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक विवाद के बाद कुछ लोगों ने अपने 25 वर्षीय दोस्त की हत्या कर दी. एक एजेंसी के मुताबिक भिवंडी शहर के न्यू आज़ाद नगर इलाके में शनिवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, तीनों आरोपी भाई हैं.
शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी घर लौट रहे थे. तभी किसी पुराने मामले को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया. जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के परिवार के एक सदस्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने तीन को गिरफ्तार भी कर लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने युवक को घेर लिया था. जिसके बाद आरोपियों ने युवक की पिटाई कर दी और उसकी मौत हो गई. आरोपियों के पास लाठी और डंडे भी थे, जिसके चलते युवक को किसी ने बचाने की जहमत नहीं जुटा पाई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





