भारत

मर्डर हो गया स्कूल में आगे की सीट पर बैठने को लेकर, मचा कोहराम

jantaserishta.com
30 May 2025 9:46 AM IST
मर्डर हो गया स्कूल में आगे की सीट पर बैठने को लेकर, मचा कोहराम
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.

नई दिल्ली: स्कूल में आगे की सीट पर बैठने के लिए दो छात्रों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा की एक ने दूसरी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों एक साल पहले सातरोड गांव के पास स्कूल में पढ़ते थे। मरने वाले छात्र की पहचान मस्तनाथ कॉलोनी में रहने वाले दीक्षित के तौर पर हुई है। उनके पिता सरकारी नौकर थे और रिटायरमेंट के बाद फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के गोदाम में गार्ड की नौकरी करते हैं। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक उसने पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि पिता की लाइसेंसी बंदूक से उसने गोली मारी थी।

लगभग एक साल पहले दीक्षित और उसके एक क्लासमेट में आगे की सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद दीक्षित के क्लासमेट के परिवार ने उसके पैरंट्स पर दबाव बनाया कि वे किसी और स्कूल में ट्रांसफर ले लें। हालांकि दीक्षित के मां-बाप ने कहा कि सीबीएसई के रजिस्ट्रेशन नियम के मुताबिक वे दूसरे स्कूल में दाखिला नहीं दिला सकते। इसके बाद आरोपी छात्र के परिवार ने ही उसका स्कूल बदलवा दिया था।
दीक्षित के परिवार ने बताया कि तब से ही वह छात्र बार-बार जान से मारने की धमकी देता था। दीक्षित अपने स्कूटर पर सुबह दूध लेने निकला था। इसी बीच आरोपी छात्र ने उसे फोन किया। वह मोटरसाइकल पर आया और फिर दोनों रेलवे स्टेशन के लोडिंग पॉइंट तक चले गए। दोनों के बीच बहस हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। आरोपी छात्र ने अपने बैग से बंदूक निकाली और दीक्षित पर चला दी। पहली बार उसने हवा में फायरिंग की और दूरी गोली दीक्षित की कमर के नीचे लगी।
गोली की आवाज सुनकर पास में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला दौड़ी। उसने देखा की दीक्षित का फोन बज रहा है। फोन उसकी मां का था। बुजुर्ग ने तुरंत स्थिति की सारी जानकारी दी। दीक्षित के मां-बाप मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे। हालांकि रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया। बाद में जीआरपी और फरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उसने सैंपल्स ले लिए हैं। जीआरपी एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के चप्पल और स्कूटर मिल गए हैं। यह घटना सुनसान जगह पर हुई थी जहां कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story