भारत

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, VIDEO

jantaserishta.com
5 May 2024 3:56 PM IST
चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, VIDEO
x
देखें वीडियो.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया और पलभर में कार जलकर राख हो गई। दरअसल, कार चालक अफजलगढ़ से धामपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आग लगते ही चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे धामपुर इलाके में प्राइवेट बस स्टैंड के पास अफजलगढ़ से धामपुर की तरफ जा रही वैगनआर कार में आग लगी थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story