भारत

चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

jantaserishta.com
21 March 2026 8:37 AM IST
चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री
x
बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
विजयनगरम: निजी बसों में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में विजयनगरम जिले में चलती हुई बस में अचानक आग लग गई। हालांकि आग लगते ही यात्रियों को उतार दिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के भुवनेश्वर से मलकाजगिरि जा रही बस जैसे ही विजयनगरम जिले के रामभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास पहुंची, तभी बस का पिछला टायर फटने से अचानक आग लग गई। टायर फटने पर ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस रोक कर यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार दिया, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, इसके बाद बस धूं-धूं कर जलने लगी। बताया जा रहा है बस में कुल 37 यात्री सवार थे, जिनमें ओडिशा के एक विधायक भी शामिल थे।
सूचना मिलते दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई थी। प्रशासन की ओर से यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य तक भेजा गया। फिलहाल स्थानीय पुलिस आग लगने के कारण का पता लगा रही है।
उल्लेखनीय है कि 7 मार्च को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में इसी तरह हादसा हुआ था। इंदौर से अकोला जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई थी। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 56 पर नांदुरा के पास हुई थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। वहीं, राजस्थान-गुजरात सीमा पर 13 मार्च की सुबह एक निजी बस में भी भीषण आग लग गई थी, जिससे एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया था। जिस बस में आग लगी थी, वह तीसरी बार यात्रियों को लेकर जा रही थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story