भारत
हे भगवान…परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मौत के बाद मौत
jantaserishta.com
4 Sept 2025 4:41 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा कोहराम.
कोटा: जिंदगी और मौत के खेल ने राजस्थान के कोटा शहर के हरिओम नगर कच्ची बस्ती में एक परिवार को ऐसा दर्द दिया है. जिसे सुनकर हर किसी की आंख भर आई. मंगलवार को यहां एक मजदूर पिता की मौत हो गई. उनके अंतिम संस्कार के महज दो घंटे बाद ही उनके जवान बेटे ने भी हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया.
परिवार के सामने दो-दो चिताओं का बोझ ऐसा टूटा कि गरीब हालत में आसपास के लोगों ने चंदा जुटाकर दोनों का अंतिम संस्कार कराया. जानकारी के अनुसार, हरिओम नगर निवासी 50 साल के पूरी लाल बैरवा मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे. कई दिनों से लकवे की तकलीफ झेल रहे पूरी लाल ने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली. परिवार ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया, लेकिन यह परिवार के लिए अंत नहीं, बल्कि और गहरे दर्द की शुरुआत थी.
पिता की मौत से सदमे में आए 25 साल के राजू बैरवा का दिल यह गम बर्दाश्त नहीं कर पाया. पिता की चिता ठंडी होने से पहले ही दो घंटे बाद अचानक उसे हार्ट अटैक आया और उसकी भी मौत हो गई. घरवालों को जैसे यकीन ही नहीं हुआ कि चंद घंटों में पिता-पुत्र दोनों ही इस दुनिया को छोड़ जाएंगे. पिता की चिता की राख ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि बेटे की चिता सजानी पड़ी. मोहल्ले में यह हृदयविदारक दृश्य देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया और आंखें नम हो उठीं.
मजदूरी कर गुजारा करने वाले इस परिवार की हालत ऐसी थी कि दोनों चिताओं के खर्च के लिए भी पैसों की तंगी आ गई. ऐसे में आसपास के लोग और परिचित आगे आए और सहयोग राशि जुटाकर पिता और पुत्र का अंतिम संस्कार पूरा कराया. अब इस घर में केवल मां गुड्डी और 13 साल का छोटा बेटा अरविंद ही बचे हैं. एक ही दिन में पति और बेटे को खोने वाली गुड्डी का रो-रोकर बुरा हाल है. अरविंद को समझ नहीं आ रहा कि परिवार पर टूटी इस त्रासदी के बाद उसको सहारा कौन होगा. मजदूर परिवार की इस दर्दनाक कहानी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





