भारत

दीपावली से पहले परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां

jantaserishta.com
19 Oct 2025 12:44 PM IST
दीपावली से पहले परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां
x
सदमे में परिजन.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दीपावली पर्व से ठीक एक दिन पहले मां- बेटे की मौत से खुशियां मातम में बदल गई. बेटे की ब्रेन हेमरेज से मौत की खबर जैसे ही उसकी मां को मिली तो सदमे से मां की भी मौत हो गई. पूरा मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार का है.
जानकारी के अनुसार मुन्ना अग्रहरि एक व्यापारी थे. उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं. परिजनों के मुताबिक 50 वर्षीय मुन्ना अग्रहरि की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. जांच में पता चला था कि मुन्ना अग्रहरि को ब्रेन हेमरेज हुआ था.
डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान मुन्ना अग्रहरि की शनिवार को मौत गई. जैसे ही बेटे की मौत की जानकारी 75 वर्षीय वृद्ध मां तारा देवी को मिली तो वह दहाड़े मार कर रोने लगी. इसी दौरान तारा देवी की भी तबीयत खराब हो गई और उनकी भी मौत हो गई.
एक ही दिन में मां-बेटे की मौत की खबर से देवीगंज कस्बा में मातम छा गया. परिजनों का कहना है कि बेटे के जाने का दुख मां सहन नहीं कर पाई, उसी गम में मां ने भी साथ छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को ब्रेन हेमरेज हुआ था. उसका प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. व्यक्ति की मौत की खबर उसकी मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और उनकी भी मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story