भारत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खेलते समय ऐसे हो गई बच्ची की मौत

jantaserishta.com
11 Jun 2025 10:15 AM IST
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खेलते समय ऐसे हो गई बच्ची की मौत
x
मचा कोहराम.
अनेकल: कर्नाटक के अनेकल के नारायणघाटा में बिजली के खंभे के पास खेलते समय 11 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई. बताया जाता है कि स्कूल की छुट्टी के कारण अपने घर के पास खेल रही बच्ची बिजली के खंभे के संपर्क में आ गई. जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस घटना से परिवार के सदस्यों में आक्रोश फैल गया है. परिजनों ने लापरवाही के लिए BESCOM अधिकारियों को दोषी ठहराया है. परिजनों का कहना है कि अगर BESCOM द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखा गया होता तो इस तरह की घटना नहीं होती.
परिजनों के आरोप को BESCOM ने इनकार कर दिया है. यह घटना सूर्या सिटी पुलिस सीमा के अंतर्गत हुई. फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. साथ ही पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है.
सूर्या सिटी पुलिस ने बताया कि घर के बाहर खेल रही एक बच्ची बिजली के खंभे के चपेट में आ गई. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर परिजनों द्वारा बिजली के खंभों को लगाने वाली कंपनी पर आरोप लगाया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story