भारत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सुबह समुद्र में डूबने से एक की मौत, रात में बेटी के साथ हैवानियत

jantaserishta.com
28 March 2024 9:13 AM GMT
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सुबह समुद्र में डूबने से एक की मौत, रात में बेटी के साथ हैवानियत
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर: कानपुर के घाटमपुर कस्बे के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गुजरात के राजकोट में मंगलवार सुबह इकलौते बेटे की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वहीं रात को गांव में मां के साथ रह रही छह साल की मामूम बहन के साथ एक दरिंदे ने दुष्कर्म कर डाला। मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
कस्बा निवासी महिला ने बताया कि उनका पति व 22 साल का बेटा गुजरात के राजकोट में प्राइवेट नौकरी करते हैं। यहां वह अपनी छह साल की बेटी के साथ रहती है। महिला के अनुसार राजकोट में रह रहे बेटे के दोस्त के मुताबिक 25 मार्च की शाम को बेटे ने उससे समुद्र तट पर जाने की बात कही थी। रात में कमरे में नहीं लौट तो पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह नौ बजे उसका शव समुद्र तट के पास मिला।
इधर, कस्बे में मंगलवार रात 9 बजे पड़ोसी नीरज विश्वकर्मा बेटी को टॉफी दिलाने का लालच देकर गोद में उठा ले गया। घर से सौ मीटर दूरी पर स्थित एक खाली प्लाट में आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म (डिजिटल रेप) किया। करीब पौन घंटे बाद आरोपित बच्ची को लेकर आता दिखाई दिया। मां ने बच्ची को गोद में लिया तो उसने आपबीती बताई। महिला ने सूचना घाटमपुर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को जेल भेजा जाएगा।
मासूम के साथ दुष्कर्म (डिजिटल रेप) को अंजाम देने वाला आरोपित नीरज विश्वकर्मा को अपने किये पर कोई पछतावा नहीं था। पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो वह बोला- साहब नशे में था सही गलत समझ नहीं पाया। नीरज के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपित ने चार माह पूर्व भी मासूम के साथ घटना करने का प्रयास किया था। हालांकि तब लोकलाज के डर से मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। बेटे की मौत और बेटी के साथ दुष्कर्म से पूरा परिवार टूट चुका है।
मां ने रोते हुए कहा कि परिवार में बचा ही क्या है। जिस बेटे के सहारा था वह रहा नहीं, बेटी को इतने छोटे में बदनामी झेलनी पड़ रही है। मासूम सहम गई है। मंगलवार रात से बुधवार रात पुलिस कार्रवाई पूरी होने तक मां से लिपटी रही।
एसीपी घाटमपुर, रंजीत कुमार ने कहा कि आरोपित ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। बच्ची के मेडिकल परीक्षण और बयान में जो भी तथ्य निकलेंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story