Top News

कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से 200 करोड़ रुपए का निकाला पहाड़: भूपेंद्र चौधरी

jantaserishta.com
9 Dec 2023 12:22 PM IST
कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से 200 करोड़ रुपए का निकाला पहाड़: भूपेंद्र चौधरी
x

लखनऊ: झारखंड कांग्रेस से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां छापेमारी में मिली काली कमाई के मामले को लेकर भाजपा ने पूरे देश में मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में शनिवार को यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से 200 करोड़ रुपए का पहाड़ निकला है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई जिसमें 200 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि बरामद की गई है। इससे साफ होता है कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का एक ही उद्देश्य है, भ्रष्टाचार करना। उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान से 200 करोड़ की काली कमाई निकली है। यह गांधी परिवार करप्शन सेंटर है।

उन्होंने कहा कि बाकी सांसदों के यहां कितनी धनराशि होगी यह प्रश्न है। चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार का ‘करप्शन सेंटर’ है। देश की जनता का पैसा कांग्रेस नेता हजम कर रहे हैं। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उसका पाई-पाई जनता को लौटाना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी इन सब मामलों पर मौन धारण किए हैं। ईडी, सीबीआई, आयकर की कार्रवाई में यह एक होकर विरोध करते हैं। भाजपा सभी जिला मुख्यालयों पर इनकी काली करतूतों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की जिसमें दावा किया गया है कि झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से कथित तौर पर जुड़े एक कारोबारी समूह के विभिन्न ठिकानों से आयकर विभाग ने 200 करोड़ रुपये नकदी बरामद की है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story