भारत
मां ने अपने तीन बच्चों को मार डाला, छुरी से हमला, बहन गंभीर
jantaserishta.com
8 April 2024 3:54 PM IST

x
स्थानीय लोग घर पहुंचे और देखा कि बच्चे खून से लथपथ पड़े थे और शर्मिन बेगम गंभीर रूप से घायल थीं।
गुवाहाटी: असम के करीमगंज जिले में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को मार डाला और अपनी बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिले के रामकृष्णनगर इलाके के डोलुगांग गांव की मूल निवासी शाहिना अफरोज अपने पति शफीक उद्दीन, तीन बच्चों और अपनी सात वर्षीय बहन शर्मिन बेगम के साथ रहती थी।
रविवार को शफीक उद्दीन अपनी पत्नी, तीन बच्चों और साली को घर पर छोड़कर पास के बाजार गया था। सुबह करीब 9 बजे गांव के कुछ किशोर, जो गाय चराने खेत में जा रहे थे, उन्होंने देखा कि शाहिना अफरोज बच्चों पर छुरी से हमला कर रही है। किशोरों ने भागकर गांव के दूसरे लोगों को जानकारी दी। स्थानीय लोग घर पहुंचे और देखा कि बच्चे खून से लथपथ पड़े थे और शर्मिन बेगम गंभीर रूप से घायल थीं। घटना में आरोपी भी घायल हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालात गंभीर होने के कारण उन्हें हैलाकांडी जिले के एक सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन तीनों बच्चे नहीं बच सके। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हम घटना के विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। हालांकि, अब तक हम यह नहीं जान सके हैं कि मां ने अपने बच्चों को मारने जैसा कदम क्यों उठाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





