भारत

मनचले ने नाबालिग को बीच सड़क पर चूमा, देखें वायरल VIDEO...

Shantanu Roy
13 April 2024 4:05 PM GMT
मनचले ने नाबालिग को बीच सड़क पर चूमा, देखें वायरल VIDEO...
x
जांच कर रही पुलिस
मथुरा। मथुरा से शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें गली में 15 साल की लड़की जाती दिख रही है, तभी पीछे से दौड़कर एक लड़का आया और उसे दबोच लिया। सरेआम जबरन किस किया, फिर वापस चला गया। लड़की की गोद में एक बच्चा भी था, जबकि एक बच्ची उसके साथ पैदल चल रही थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। पंचायत बैठी। पंचों ने आरोपी को सबके सामने खुद को 10 चप्पल मारने का फरमान सुनाया। अब घटना और सजा दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वारदात गोवर्धन थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल की सुबह 11:27 बजे की है।
लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। मथुरा में पूजन-दर्शन के लिए आई थी। जबकि लड़का मथुरा की उसी कॉलोनी में रहता है, जहां लड़की रुकी हुई थी। उसकी उम्र 16 साल है। वारदात के बाद लड़की ने अपने परिजनों और कॉलोनी के लोगों को घटना की सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। इसमें लड़के का चेहरा स्पष्ट दिख रहा था। वह उसी कस्बे का निकला। 11 अप्रैल को दिनभर लड़के को ढूंढा गया। रात में लड़का पकड़ा गया। इसके बाद एक आश्रम में पंचायत हुई।
Next Story