भारत

पत्नी बनाकर रखने युवती का अपहरण, मनचले की दुस्साहस

Nilmani Pal
30 April 2026 6:54 AM IST
पत्नी बनाकर रखने युवती का अपहरण, मनचले की दुस्साहस
x
पढ़े पूरी खबर

आगरा। गौतम नगर (एत्मादुद्दौला) में मंगलवार की रात मनचले के दुस्साहस ने लोगों के होश उड़ा दिए। वह एक युवती के घर आया। उसे घसीटते हुए घर से बाहर लाया। उठाकर अपने साथ ले गया। तीन घंटे बाद युवती को कुबेरपुर के पास छोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा। आरोपित और उसकी मां को पकड़ लिया। उन्हें जेल भेजा जाएगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो युवती की छोटी बहन ने बनाया था।

युवती दलित है। मोहल्ले में रहने वाला परवेज नाम का युवक पिछले एक साल से उसके पीछे पड़ा है। दोपहर को अपने घरवालों के साथ पहले उसके घर आया। रिश्ते की बात की। घरवालों ने साफ इनकार कर दिया। रात को करीब आठ बजे आरोपित अकेला युवती के घर आया। युवती को घसीटते हुए बाहर लेकर आया। युवती की छोटी बहन मदद के लिए शोर मचाने लगी। आरोपित के खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आरोपित युवती को उठाकर अपने साथ ले गया। करीब तीन घंटे बाद उसे कुबेरपुर के पास छोड़ा। युवती अपने घर लौटकर आई। बुरी तरह घबराई हुई थी। उसके साथ अश्लील हरकतें भी की गई थीं।

मामला संज्ञान में आते ही एत्मादुद्दौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपित की मां को तत्काल पकड़ लिया। आरोपित फरार हो गया था। उसे घेराबंदी के बाद पकड़ा गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि मुकदमे में एससी/एसटी ऐक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। आरोपित और उसकी मां को जेल भेजा जा रहा है। युवती और उसके परिजनों को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। इस मामले में युवती के परिवार की तरफ से पहले कभी कोई शिकायत नहीं की गई थी। युवती के परिजनों से कहा गया है कि कोई दिक्कत हो तो तत्काल पुलिस को बताएं। आरोपित अब उनके घर के सामने भी नहीं आएगा। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।

Next Story