भारत
मौत के तांडव के बीच 'चमत्कार': माता-पिता की मौत, पर सुरक्षित बचे 8 बच्चे
jantaserishta.com
19 April 2026 8:08 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
मुरादाबाद: मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में बीती रात आई तेज़ आंधी-तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि एक हंसता-खेलता परिवार हमेशा के लिए बिखर गया. एक मामूली सी रात, जो आम दिनों की तरह गुजरनी थी, अचानक चीखों और सन्नाटे में बदल गई. इदरीस और उनकी पत्नी फात्मा अपने घर के आंगन में सुकून से सो रहे थे. उन्हें क्या पता था कि यही रात उनकी जिंदगी की आखिरी रात साबित होगी. आधी रात के बाद तेज़ हवाओं ने रफ्तार पकड़ी और देखते ही देखते पड़ोसी के मकान की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ी.
मलबे में दबे दोनों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे ने सिर्फ दो जिंदगियां ही नहीं छीनीं, बल्कि 8 मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए मां-बाप का साया भी छीन लिया. सबसे दर्दनाक बात यह रही कि बच्चे उसी आंगन के दूसरे कोने में सो रहे थे, बस कुछ कदमों की दूरी ने उन्हें जिंदा रखा, लेकिन उनके मां-बाप को नहीं बचा सकी.
सुबह होते ही दलपतपुर गांव में मातम का सन्नाटा छा गया. हर आंख नम है, हर दिल बोझिल. घर का आंगन, जहां कभी बच्चों की हंसी गूंजती थी, आज मलबे और चीखों की गवाही दे रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दीवार की हालत पहले देख ली जाती या दंपति थोड़ी दूरी पर सोते, तो शायद यह हादसा टल सकता था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है. परिजन ने बताया कि “सब कुछ एक पल में खत्म हो गया… हमें समझ ही नहीं आया क्या हुआ. बस तेज आवाज आई और जब तक हम पहुंचे, सब खत्म हो चुका था.”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





