भारत

पाकिस्तान के 'छुटभैया' नेता ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बांग्लादेश के समर्थन में दिया बयान

jantaserishta.com
23 Dec 2025 6:24 PM IST
पाकिस्तान के छुटभैया नेता ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बांग्लादेश के समर्थन में दिया बयान
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में आई तल्खी के बीच हाल ही में पाकिस्तान के एक नेता ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तानी नेता के बोल से यह साफ है कि पाकिस्तान बांग्लादेश में बिगड़ती स्थिति का फायदा उठाने के लिए तैयार बैठा है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में शहबाज शरीफ की पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML) के नेता कामरान सईद उस्मानी ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि बांग्लादेश पर किसी भी हमले की स्थिति में पाकिस्तान की सेना और मिसाइलें जवाब देंगी।

कामरान सईद उस्मानी ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश में हाल ही में मारे गए छात्र नेता उस्मान हादी की शहादत ने मुस्लिमों को प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा, "उस्मान हादी एक ऐसा नेता था जो कहता था कि वह बांग्लादेश को किसी का गुलाम नहीं बनने देगा। अगर कोई मुसलमान आवाज उठाता है तो उसको दबा दिया जाता है।… पाकिस्तान और बांग्लादेश का बच्चा-बच्चा उस्मान हादी है…।”
पाकिस्तान के नेता ने आगे कहा, “मैं अपने बांग्लादेशी भाई बहनों को कहना चाहता हूं कि हम आपके साथ खड़े हैं। पाकिस्तानी आवाम आपके साथ खड़ी है। अगर कोई बांग्लादेश पर दबाव डालने की कोशिश करेगा, तो पाकिस्तान आपके साथ खड़ा है।… अगर कोई बांग्लादेश की स्वायत्तता पर हमला करने की कोशिश करेगा, तो पाकिस्तान आपके साथ खड़ा रहेगा।”
कामरान सईद उस्मानी ने आगे भारत को खुली धमकी देते हुए कहा, “अगर अब किसी ने निगाह उठाकर बांग्लादेश की तरफ देखा तो पाकिस्तानी आवाम, पाकिस्तानी फौज और मिसाइल आपसे दूर नहीं है।" उस्मानी ने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश को एकजुट होने की जरूरत है।
उस्मानी ने भारत पर "अखंड भारत विचारधारा" थोपने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उसने कहा, “अब पाकिस्तान, बांग्लादेश ये जो अखंड भारत विचारधारा है, इसको कभी कबूल नहीं करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story