भारत

OMG! शादीशुदा महिला से नाबालिग लड़के को हुआ प्यार, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
27 Feb 2024 4:48 PM IST
OMG! शादीशुदा महिला से नाबालिग लड़के को हुआ प्यार, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा...
x

सांकेतिक तस्वीर

मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़के ने आत्महत्या कर दी। मामला औराई थाना इलाके की औराई पंचायत के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि लड़के का 45 साल की एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों पिछले एक साल से रिलेशन में थे। दोनों घर से भाग गए थे, फिर वापस गांव लौटने के बाद वे अलग हो गए। बीते सोमवार को किशोर ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
औराई थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से प्रेमिका महिला गर छोड़कर फरार हो गई है। वहीं, मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़के को अपने से ढाई गुना ज्यादा उम्र की महिला से प्यार हो गया था। महिला पहले से शादीशुदा है। दोनों पांच महीने पहले घर से भाग गए थे। कुछ दिन पहले ही वे गांव वापस लौटे। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। इसके बाद से वे अलग-अलग रहने लगे। मगर उनका चोरी-छिपे मिलना चालू था। इसी बीच प्रेमी नाबालिग लड़के ने सोमवार को फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लड़का अपनी शादीशुदा प्रेमिका से जुदाई नहीं सह पाया और खौफनाक कदम उठाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story