भारत

पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस विश्नोई गैंग सदस्य घायल, अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
22 Jan 2026 10:00 AM IST
पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस विश्नोई गैंग सदस्य घायल, अस्पताल में भर्ती
x
पटना: बिहार के पटना में गुरुवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान परमानंद यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के लातेहार का रहने वाला बताया जा रहा है। इसका संबंध कुख्यात लॉरेंस विश्नोई से भी बताया जा रहा है।
मुठभेड़ में घायल आरोपी पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेउर थाना पुलिस द्वारा कुछ अपराधकर्मी पकड़े गए थे। इसके बाद एक अपराधी फरार होने की नीयत से बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था। बेउर थाना ने मसौढ़ी थाना को इसकी सूचना दी गई।
मसौढ़ी थाना पुलिस के मुताबिक एनएच 22 लाला बीघा गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से जाता हुआ देखा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तब वह बाइक से गिर गया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और वह घायल हो गया। घायल होने के बाद उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि परमानंद यादव झारखंड के लातेहार का रहने वाला है। इसका संबंध राहुल सिंह गिरोह से है, जबकि राहुल सिंह गिरोह का संबंध लॉरेंस विश्नोई गिरोह से बताया जा रहा है। अभी पुलिस अनुसंधान कर रही है।
पुलिस ने आगे बताया कि यह भी पता चल रहा है कि यह व्यक्ति पहले विदेश यात्रा कर चुका है। इसके खिलाफ 18-20 से भी ज्यादा हत्या, डकैती, लूट, अपहरण के मामले दर्ज हैं। घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया गया है। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, परमानंद मुख्य रूप से लातेहार जिला के चेतर, चंदवा गांव का निवासी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story