भारत

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Subhi
24 Nov 2026 7:13 AM IST
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
x
हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे और पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर धर्मनगरी का वातावरण भक्तिमय नजर आया।

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।


हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की

Next Story