भारत

ट्रांसफार्मर में भीषण लगी आग, मची अफरा-तफरी

Admin4
13 March 2024 1:06 PM GMT
ट्रांसफार्मर में भीषण लगी आग, मची अफरा-तफरी
x
जमशेदपुर। जमशेदपुर में भीषण आग लगने की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह घटना जमशेदपुर के करनडीह में घटी है जहां झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई है। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग इतनी जोरदार थी कि इस घटना में लाखों के कई ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए हैं। गोदाम से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही थी। गोदाम में आग की इतनी बड़ी घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
आनन-फानन में इस आगलगी की घटना की सूचना कर्मचारियों ने पहले विभाग के आला-अधिकारियोंं को दी उसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुट गई है।
Next Story