भारत

कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकान चपेट में आईं, अफरातफरी का माहौल

jantaserishta.com
22 May 2024 6:30 PM IST
कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकान चपेट में आईं, अफरातफरी का माहौल
x
देखें मंजर.

आगरा: आगरा के सिंधी बाजार कपड़ा मार्केट में बुधवार को दोपहर बाद भीषण आग लग गई. यह बाजार कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है. आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. मार्केट के दुकानदारों ने आनन-फानन आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. साथ ही फायर ब्रिगेड को फोनकर आग लगने की सूचना दी. सूचना मिलते ही दर्जनों दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार सिंधी बाजार कपड़ा मार्केट में आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. खरीदारी करने आए लोग भी डर गए और खुद को सुरक्षित करने के लिहाज से भागकर बाजार से दूर जाने की कोशिश करते दिखे. वहीं कुछ लोग बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए. आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई.
कपड़ा मार्केट में लगी आग ने कई दुकानों को चपेट में ले लिया. आनन-फानन आस-पास की दुकानों को खाली कराया गया. आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल था. सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची गई. बताया जाता है कि सिंधी बाजार में सिलेंडर फटने के कारण आग लगी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story