
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में एक सोसाइटी के अंदर बने टावर के सातवें फ्लोर के फ्लैट में रात डेढ़ बजे के आसपास आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू भी किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
गाजियाबाद के फायर विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, फायर स्टेशन वैशाली में रात करीब 1:36 बजे एक्सप्रेशन टावर कोशाम्बी के फ्लैट नम्बर-709 के सातवें तल में घर में आग की सूचना मिली थी। फायर स्टेशन वैशाली से दो फायर टैंकर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर जाकर देखा गया की घर से आग की लपटे और काला धुआँ बहुत तेजी से बाहर आ रहा था। धुआँ इतना ज्यादा था कि फायर फाइटिंग करने में परेशानी हो रही थी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पा लिया गया।
आग फ्लैट निवासी अभिजीत के घर पर लगी थी। घर में रखे बैड, सोफा, टिन अलमीरा तथा फ्रिज आदि समान जलकर नष्ट हो गये। धुऍं के कारण आस-पास के फ्लैटो में फंसे लोगो को फायर यूनिट ने सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





