भारत

खोड़ा कॉलोनी में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, देखें मंजर

jantaserishta.com
20 April 2024 10:38 AM IST
खोड़ा कॉलोनी में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, देखें मंजर
x
दमकलकर्मियों ने पाया काबू.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित स्क्रैप के एक बड़े गोदाम में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने जेसीबी की मदद से सामान को हटा कर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हालांकि, गोदाम में खड़े कुछ वाहनों में भी आग लग गई।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के फायर स्टेशन वैशाली में बीती रात 3.15 बजे के आसपास खोड़ा कॉलोनी में स्थित एसआर हॉस्पिटल के पास सन्डे मार्केट में स्थित स्क्रैप के गोदाम में आग की सूचना मिली थी। इसके बाद तीन फायर टैंकर और यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना स्थल पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। लेकिन आग के भीषण रूप को देखकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने फायर स्टेशन कोतवाली से 3 फायर टैंकर, फायर स्टेशन साहिबाबाद से 2 फायर टैंकर तथा 2 फायर टैंकर जनपद गौतमबुद्धनगर से घटनास्थल पर बुलाए।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसमें कोई जन हानि नहीं हुई। हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story