भारत

फाइबर सीट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी काबू पाने में जुटे

jantaserishta.com
6 May 2024 10:12 AM IST
फाइबर सीट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी काबू पाने में जुटे
x
आग इतनी भीषण थी कि लपटें कई किलोमीटर दूर तक नजर आईं।
गाजियाबाद: साहिबाबाद साइट चार इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात करीब 9 बजे एक फाइबर सीट फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें कई किलोमीटर दूर तक नजर आईं।
फैक्ट्री में केमिकल के कई ड्रम रखे हुए थे। जिनके फटने पर धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। अब तक चार अन्य जिलों से भी फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है, जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में पहाड़पुर कूलिंग फैक्ट्री नाम से एक फाइबर सीट की फैक्ट्री है। रविवार रात फायर ब्रिगेड की टीम को तकरीबन 9 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद घटनास्थल के लिए फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां रवाना की गईं। आग इतनी ज्यादा भीषण थी की मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को आसपास के अन्य जिलों से भी कई गाड़ियों को बुलाना पड़ा।
केमिकल और फाइबर सीट होने की वजह से आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है और आग पर काबू पाने का प्रयास अब भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story