भारत

मशहूर भजन गायक के भाई की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
2 Oct 2023 5:36 PM IST
मशहूर भजन गायक के भाई की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
x
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब वहां अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के राम दरबार में प्लॉट नंबर-786 में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जिनके द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में आग लगी वह सुभाष मित्तल की है, जो मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल के भाई हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
Next Story