भारत

कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद

jantaserishta.com
27 Feb 2021 6:47 AM IST
कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद
x

ANI 

BREAKING NEWS

दिल्ली के प्रताप नगर में एक 1500 गज की फैक्ट्री में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड की करीब 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारियों को 1:30 घंटे से ज्यादा वक्त हो गया, लेकिन आग पर अभी काबू नही पाया जा सका है. बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग तरह के काम होते हैं.

बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में कॉस्मेटिक, बच्चों के खिलौने बनाने, बैग बनाने के अलावा अन्य काम किए जाते हैं. आग लगने के दौरान इस जगह करीब 40 मजदूर थे, जो वक्त रहते हुए बाहर आ गए.
आग तड़के के पौने चार बजे लगी. दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारियों को डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त हो गया लेकिन आग पर अभी काबू नही पाया जा सका है. आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर भगे. फिर घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story