भारत

दिल्ली AIIMS के कन्वर्जन ब्लॉक की 9वीं मंजिल में लगी भीषण आग...दमकल की 22 गाड़ियों मौजूद

jantaserishta.com
17 Jun 2021 6:37 AM IST
दिल्ली AIIMS के कन्वर्जन ब्लॉक की 9वीं मंजिल में लगी भीषण आग...दमकल की 22 गाड़ियों मौजूद
x

ट्विटर फोटो 

देखे वीडियो

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार रात आग लग गयी. ये आग अस्पताल के कन्वर्जन ब्लॉक की 9वीं मंजिल पर रात के करीब साढ़े दस बजे आग लगी. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां को मौके पर भेजी गया. अब आग पर काबू पा लिया गया है. इस आगजनी में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

दमकल विभाग के बताया कि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दमकल विभाग के अनुसार, घटना की सूचना रात करीब 10:30 बजे मिली और तुरंत 22 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि कारणों का आंकलन करना अभी जल्दबाजी होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story