
x
आग
Delhi दिल्ली: मोती बाग इलाके में गुरुवार को एक एंबुलेंस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के दौरान एंबुलेंस में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद रिंग रोड पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया।
यह हादसा मोती बाग रिंग रोड पर धौला कुआं से भीकाजी कामा प्लेस की ओर जाते समय नानकपुरा गुरुद्वारा के आगे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चलते वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद कुछ ही देर में एंबुलेंस आग की लपटों में घिर गई। आग बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया है।
एफएसएल टीम मौके से सबूत जुटाकर आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग और सिलेंडर ब्लास्ट के कारण कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हादसे के चलते रिंग रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
TagsMoti Bagh Ambulance FireDelhi NewsOxygen Cylinder BlastRing Road JamDhaula KuanBhikaji Cama PlaceDelhi TrafficFSL TeamShort Circuit FireAmbulance Explosionमोती बाग एम्बुलेंस आगदिल्ली समाचारऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोटरिंग रोड जामधौला कुआंभीकाजी कामा प्लेसदिल्ली यातायातएफएसएल टीमशॉर्ट सर्किट आगएम्बुलेंस विस्फोट
Next Story





