भारत

अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अफरातफरी का माहौल, VIDEO

jantaserishta.com
6 March 2024 11:36 AM IST
अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अफरातफरी का माहौल, VIDEO
x

अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अफरातफरी का माहौल, VIDEO

काबू पाने की कोशिश जारी.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह फायर विभाग को सूचना मिली कि एक अगरबत्ती-धूपबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने देखा कि आग बेसमेंट से लेकर सेकंड फ्लोर तक पहुंच गई है। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियों को बुलाया गया और लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया कि फायर स्टेशन कोतवाली को सुबह 7:25 पर सूचना मिली कि कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में आग लग गई है, जिसके बाद 5 गाड़ियों को रवाना किया गया। वहां पहुंच कर देखा कि आग बेसमेंट, फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर लगी हुई है।
फैक्ट्री में धूपबत्ती, अगरबत्ती बनाने का काम होता था। बेसमेंट में उनका माल रखा हुआ था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। जिसके बाद वैशाली, नोएडा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है, अब तक 9 गाड़ियां आ चुकी हैं। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story