भारत

Restaurant और मकान में लगी भीषण आग, 1 की मौत

Subhi
27 Oct 2025 6:52 AM IST
Restaurant और मकान में लगी भीषण आग, 1 की मौत
x
मकान में लगी भीषण आग

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार देर रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जो देखते-देखते ऊपर के मकान तक फैल गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलसकर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद चार गैस सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क उठी.

मुरादाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जुनैद असारी ने बताया, ""कुल सात मरीज़ यहां लाए गए थे. उनमें से एक, 56 वर्षीय माया को मृत अवस्था में लाया गया था... बाकी मरीजों की हालत स्थिर है..." फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की सूचना रात करीब 10 बजे मिली. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं.

मुरादाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राजीव कुमार पांडेय ने बताया, "हमें रात करीब 10 बजे कॉल मिली कि क्लार्क्स इन होटल के सामने बने एक रेस्टोरेंट में आग लगी है. शुरुआत में दो फायर टेंडर भेजे गए, लेकिन चार सिलेंडर फटने से आग बहुत ज्यादा फैल गई. सात दमकल गाड़ियां मौके पर हैं और और भी बुलाई जा रही हैं.


Next Story