भारत

प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

jantaserishta.com
7 Oct 2025 8:53 AM IST
प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
x
अफरा-तफरी मच गई.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार, ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र स्थित एक बड़ी औद्योगिक इकाई में सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह कंपनी फ्रूटी पेय पदार्थ के लिए इस्तेमाल होने वाले पाइप और पैकेजिंग सामग्री का निर्माण करती है।
अचानक लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील प्लास्टिक और पैकिंग मटेरियल मौजूद था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की लगभग 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। फायर विभाग के अधिकारी और सीएफओ सहित कई टीमें भी तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया। फायर कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि आग फैक्ट्री के भीतर गहराई तक पहुंच चुकी है। बहुमंजिला इमारत पूरी तरीके से जलकर राख हो चुकी है।
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने में अभी समय लगेगा क्योंकि फैक्ट्री परिसर में रासायनिक पदार्थों और पैकिंग सामग्री के ढेर मौजूद हैं, जो लगातार जल रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं और आसपास के इलाके को खाली कराया गया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।
आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर, दादरी और नोएडा से अतिरिक्त फायर टेंडर मंगवाए हैं। मौके पर हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story