भारत

पैथोलॉजी लैब में भीषण आग लगी, स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए, फिर...

jantaserishta.com
3 Dec 2025 1:06 PM IST
पैथोलॉजी लैब में भीषण आग लगी, स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए, फिर...
x
इलाके में हड़कंप.
गांधीनगर: गुजरात के भावनगर शहर के काला नाला इलाके में बुधवार को एक पैथोलॉजी लैब में आग लग गई. आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर से हुई, जो धीरे-धीरे बिल्डिंग तक फैल गई और कॉम्प्लेक्स में मौजूद 3-4 अस्पतालों को अपनी चपेट में ले लिया. आग फैलने के दौरान बिल्डिंग में फंसे 19 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस आग को बुझाने में 5 फायरफाइटर्स और 50 से ज्यादा कर्मचारी लगे. राहत की बात यह है कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
भावनगर शहर के कालुभा रोड पर समीप कॉम्प्लेक्स में आज सुबह करीब 9 बजे आग लग गई. इस कॉम्प्लेक्स में 10-15 हॉस्पिटल और दूसरी दुकानें और ऑफिस हैं. आग लगने के बाद कॉम्प्लेक्स के हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों और दूसरे मरीजों को फायर डिपार्टमेंट ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है. सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज के सर टी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है.
आग काला नाला इलाके के समीप कॉम्प्लेक्स में मौजूद देव पैथोलॉजी लैब में लगी. स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चों व बुजुर्गों को बाहर निकाल लिया. कुछ देर के लिए चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई.
घटना के बारे में भावनगर फायर डिपार्टमेंट के फायर ऑफिसर प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि 19-20 लोगों को बचाया गया है. कालुभा रोड पर समीप कॉम्प्लेक्स में आग लगी थी. इस कॉम्प्लेक्स में ज्यादातर हॉस्पिटल हैं. आग कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई थी और फिर पूरी बिल्डिंग में फैल गई. आग बुझाने में 5 फायरफाइटर्स और 50 से ज्यादा कर्मचारी लगे हुए थे.
वहीं भावनगर कमिश्नर एन.वी. मीणा ने बताया कि कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर रखे कचरे में आग लग गई थी. धुएं से हॉस्पिटल के मरीजों पर असर पड़ा और उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हम आग लगने के कारणों की सही जांच करने के बाद सही एक्शन लेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story