भारत

मछली बाजार के गोदाम में भीषण आग, बैंक और दुकानों को पहुंचा भारी नुकसान

jantaserishta.com
1 Jun 2026 9:35 AM IST
मछली बाजार के गोदाम में भीषण आग, बैंक और दुकानों को पहुंचा भारी नुकसान
x
मचा हड़कंप.
कटक: ओडिशा की सांस्कृतिक राजधानी कटक में सोमवार को मछली बाजार के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की एक बहुमंजिला इमारत में स्थित बैंक, स्टोर और कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। घने धुएं और लपटों के बीच दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
जिला अग्निशमन अधिकारी प्रशांत कुमार ढल ने न्यूज एजेंसी को बताया, "कटक के लिंक रोड के पास मछली बाजार में आग लगी। सूचना मिलते ही भुवनेश्वर कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया। तुरंत दो वाटर टैंकर और मैनपॉवर मौके पर भेजा गया। शुरुआत में 6 गाड़ियों के साथ बुझाने का काम शुरू हुआ, बाद में और गाड़ियां पहुंचीं।"
उन्होंने आगे बताया, "मछली बाजार के बगल में एक बिल्डिंग थी, जिसमें एक फ्लोर पर स्टोर, दूसरे पर बैंक और ऊपर दूसरा फ्लोर था। आग तेजी से फैली, लेकिन हमने पूरी कोशिश की। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। बचाव कार्य जारी है, जो अगले कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा। कुल 8 दमकल गाड़ियां और करीब 50 कर्मचारी मौके पर तैनात हैं।"
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। आसपास के इलाके में घना धुआं फैलने से कई दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने आसपास की इमारतों को भी प्रभावित किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य विद्युत गड़बड़ी हो सकता है, हालांकि आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।
मछली बाजार में भारी मात्रा में जमा मछली, बर्फ और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बैंक की निचली मंजिल भी आग की चपेट में आने से फर्नीचर, दस्तावेज और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story