भारत

दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

jantaserishta.com
6 May 2024 12:03 PM IST
दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी भीषण आग
x
नई दिल्ली: दिल्ली के बाहरी इलाके नरेला में एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, "सोमवार सुबह 8:27 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हरिश्चंद्र चौक के पास एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली।"
तत्काल आग बुझाने के लिए कुल 30 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने आगे बताया कि आग अब नियंत्रण में है। अब तक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story