भारत
कपड़ों के वेयर हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
jantaserishta.com
19 March 2024 1:00 PM IST

x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के शाही एनक्लेव सिटी फॉरेस्ट के पास कपड़ों के एक गोदाम में बीती रात भीषण आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च की रात करीब 11.15 बजे फ़ायर स्टेशन कोतवाली पर सूचना मिली थी कि ए -1 शाही एनक्लेव सिटी फॉरेस्ट के सामने वेस्टिज कपड़े के गोदाम में आग लगी है। इसकी सूचना पर एफएसओ सहित 4 फायर टैंकर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए, इसके बाद एक और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को वैशाली फायर स्टेशन से भेजा गया।
टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा कि पुराने कपड़ों की कतरन के गोदाम में आग लगी हुई है। फायर सर्विस यूनिट ने शीघ्रता से होज पाईप लाईन बिझाकर आग बुझाना शुरू किया। फायर सर्विस यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया।
विभाग ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने देखा कि आग काफी भीषण है और बड़े दायरे में फैली हुई है। इसलिए वैशाली फायर स्टेशन से तुरंत एक गाड़ी मौके पर रवाना की गई। ग पर काबू पा लिया गया और उसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़शाही एनक्लेव सिटी फॉरेस्टआगGhaziabadGhaziabad NewsShahi Enclave City ForestFire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





