भारत

FIRE: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कैंपस में खड़ी कार जलकर राख, मंजर देखें

jantaserishta.com
1 Jun 2024 3:53 PM IST
FIRE: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कैंपस में खड़ी कार जलकर राख, मंजर देखें
x
देखें वीडियो.
NOIDA NEWS: नोएडा में गर्मी के बीच आग का तांडव जारी है। शनिवार को सेक्टर-63 में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में लगी इस बिल्डिंग में आग की चपेट में आकर एक गाड़ी भी जलकर राख हो गई है।
फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। एक तरफ गर्मी का पारा बढ़ रहा है और दूसरी तरफ आग लगने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। नोएडा के सेक्टर 63 के एच ब्लॉक में बिल्डिंग मौजूद है, जहां पर आग लगी है। फिलहाल बिल्डिंग में क्या काम होता है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के बाद घटना के कारणों की जांच करेगी।
गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में नोएडा में आग लगने की करीब आधा दर्जन घटनाएं सामने आई हैं, ज्यादातर घटनाएं एसी के तार में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई हैं। गनीमत रही है कि आग लगने की किसी भी घटना में अभी तक कोई भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
फायर ब्रिगेड की टीम 24 घंटा अलर्ट मोड पर है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिल रही है, गाड़ियां मौके पर रवाना हो रही हैं। ज्यादा ऊंची बिल्डिंग में आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अपने साथ बड़ी लैडर वाली गाड़ियों को लेकर भी मौके पर पहुंच रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story