भारत

पॉश इलाके की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे

Shantanu Roy
6 April 2024 2:14 PM GMT
पॉश इलाके की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे
x
देखें VIDEO...
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से बड़ी खबर सामने आई है। विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित RDCC बिल्डिंग में भीषण आग लग है। इस हादसे में 14 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी लोगों को बड़ी मुश्किल से बहुमंजिला इमारत से निकाला गया जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं कई लोगों को अब भी रेस्क्यू किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बहु मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग लगते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में एसपी समेत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया। पांच घायलों को सिंगरौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक को NTPC और एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में एक की स्थिति गंभीर है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर कलेक्टर, एसपी, नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। वहीं एनटीपीसी की टीम ऊपर चढ़कर छानबीन कर रही है। आग हादसे में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। बिल्डिंग की परमिशन है या नहीं कलेक्टर इसकी जांच करवाएंगे।
Next Story