
x
मची अफरातफरी.
रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव है। गौरीकुंड में एक होटल में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग लगने से दो सिलेंडर मौके पर फट गए, जिससे आग और विकराल हो गई। अच्छी बात ये रही की इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन होटल व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।
मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझी तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। दरअसल, कल देर रात गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर के पास एक होटल में गैस सिलेंडर पर आग लग गई। आग लगने से दो सिलेंडर फट गए। आग इतनी भयानक थी देखते ही देखते धमाके होने शुरू हो गये जिससे लोगों में हड़कंप मच गया और वहां भगदड़ मच गई।
सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि होटल में छह सिलेंडर रखे हुए थे। जिसमें से दो सिलेंडर फट गए थे। गनीमत है कि घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन होटल व्यापारी को लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम आग लगने से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





