
x
कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर राख
हैदराबाद। तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित सीताफलमंडी इलाके में दिवाली के दौरान एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि दिवाली के जश्न के बीच आसमान में छोड़ा गया एक पटाखे वाला रॉकेट उड़कर दुकान के अंदर जा गिरा, जिसके बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, सीताफलमंडी में स्थित पटाखा दुकान में आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखे पटाखों और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही समय में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरा परिसर आग की चपेट में आ गया।
आग के दौरान तेज आवाजें सुनाई देने से स्थानीय लोग घबरा गए। दुकान से उठती भीषण लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक दमकल गाड़ी की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि पटाखा दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिवाली उत्सव के दौरान छोड़ा गया एक रॉकेट दुकान में गिरने के बाद आग लगने की आशंका जताई गई है। फिलहाल इस घटना में दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई।
Next Story





