
x
इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित एक केमिकल गोदाम में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार और ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, 11 जून को दोपहर करीब 2:05 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि खसरा नंबर-159, आदर्श नगर, नंदग्राम स्थित आरएनजी ट्रेडिंग कंपनी के केमिकल गोदाम में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली चार फायर टेंडरों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने देखा कि गोदाम से घना काला धुआं निकल रहा था और आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर फायर स्टेशन वैशाली से दो वाटर ब्राउज़र और एक अतिरिक्त फायर टेंडर तथा फायर स्टेशन साहिबाबाद से भी दमकल वाहन बुलाए गए। कुल सात दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के अभियान में लगाया गया।
केमिकल सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी और धुएं की अधिकता के चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फायर सर्विस के जवानों ने विशेष सुरक्षा उपकरण बीए (ब्रीदिंग अपरेटस) सेट पहनकर अंदर पहुंचने का साहसिक प्रयास किया। लगातार फोम और पानी की पंपिंग कर आग को चारों तरफ से घेरा गया और नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
दमकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के चलते आग को समय रहते पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। साथ ही गोदाम के आसपास स्थित अन्य गोदामों और आवासीय भवनों तक आग फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
Tagsगाजियाबादकेमिकल गोदाम में भीषण आगकेमिकल गोदामआगGhaziabadMassive fire at chemical warehousechemical warehouse
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





