भारत
केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
jantaserishta.com
25 April 2026 4:51 PM IST

x
इलाके में हड़कंप मच गया.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में ऑक्सीजन टैंक फिलिंग, रेज़िन और पेंट से संबंधित कार्य किया जाता है, जिसके चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 2 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों, जिनमें नोएडा समेत अन्य जनपदों से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।
मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद केमिकल और ऑक्सीजन सिलेंडरों के कारण आग तेजी से फैल रही थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रखे रेज़िन के खाली सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली थी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।
स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया था, हालांकि प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल फैक्ट्री परिसर में कूलिंग का कार्य जारी है, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना को रोका जा सके।
गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और समन्वय के साथ राहत कार्य चलाया गया। उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह बुझने के बाद इसके कारणों की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़केमिकल फैक्ट्री में भीषण आगआगGhaziabadGhaziabad NewsMassive fire in chemical factoryfire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





