
x
त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर रवाना किया.
चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में मेहरून इंडस्ट्री केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि करीब 5 किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी और आसपास का क्षेत्र दहल उठा।
धमाके के साथ ही फैक्ट्री परिसर से काले धुएं का विशाल गुबार उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी और केमिकल की तीखी दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय एवं विकास बारेगामा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर रवाना किया। वहीं विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने तुरंत जिला कलेक्टर को घटना से अवगत कराया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका, डीवाईएसपी हरजी लाल यादव और थाना अधिकारी सुनील शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
वहीं, चित्तौड़गढ़ से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस व प्रशासन मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। केमिकल के प्रभाव को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और कार्मिकों को सतर्कता एवं बचाव के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे कपासन क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिलते ही उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। धमाके के कारणों की जांच की जा रही है तथा आसपास संचालित अन्य फैक्ट्रियों की भी जानकारी ली जा रही है।
Tagsचित्तौड़गढ़केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाकाकेमिकल फैक्ट्रीChittorgarhmassive explosion in chemical factorychemical factory
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





