भारत

पुलिस थाने के पास भीषण धमाके से खलबली, आसपास के लोगों में हड़कंप

jantaserishta.com
1 Jan 2026 2:23 PM IST
पुलिस थाने के पास भीषण धमाके से खलबली, आसपास के लोगों में हड़कंप
x
बड़ा अपडेट.
शिमला: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में पुलिस थाने के पास एक सड़क वाली गली में भीषण धमाका हुआ है. यह घटना बद्दी पुलिस जिला क्षेत्र के अंतर्गत आती है. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 400 से 500 मीटर दूर तक सुनाई दी. इस विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे पूरी तरह चूर-चूर हो गए हैं.
घटना के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मौके को सील कर दिया है, जिससे सबूतों के साथ छेड़छाड़ न किया जा सके. फिलहाल धमाका किस वजह से हुआ इसके पीछे की वजहें अब तक सामने नहीं आई हैं.
राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. एसपी बद्दी विनोद धीमान और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं.
नालागढ़ में हुए इस जोरदार धमाके के बाद स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है. स्थानीय निवासियों के मुताबिक, धमाके की गूंज काफी दूर तक महसूस की गई. विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास स्थित आर्मी अस्पताल की खिड़कियों के शीशे टूटकर जमीन पर गिर गए. धमाके की तीव्रता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है और किसी भी नागरिक को घटनास्थल की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
धमाके की जानकारी मिलते ही एसपी बद्दी विनोद धीमान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस का कहना है कि धमाके के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. एक्सपर्ट्स की टीम जमीन से सैंपल्स इकट्ठा कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि यह किसी विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और तकनीकी कारण था. जांच पूरी होने तक पुलिस ने इलाके को पूरी तरह सुरक्षित रखा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story