भारत

बदमाश ने पत्रकार को पीट-पीटकर किया अधमरा, चेहरा भी पत्थर से कुचलने की कोशिश, VIDEO

jantaserishta.com
15 July 2023 12:38 PM IST
बदमाश ने पत्रकार को पीट-पीटकर किया अधमरा, चेहरा भी पत्थर से कुचलने की कोशिश, VIDEO
x
सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक व्यक्ति को आधी रात के वक्त एक बदमाश ने मारपीट कर घायल कर दिया और उसके बाद उसका चेहरा भी पत्थर से कुचलने की कोशिश की। काफी देर तक व्यक्ति सड़क पर पड़ा रहा, उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मारपीट का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
गाजियाबाद के साहिबाबाद में अंबा अपाॅर्टमेंट में रहने वाले संकेत चतुर्वेदी ने पुलिस में शिकायत की है कि 9 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे के आसपास वह अपने घर के नीचे बैठा हुआ था और तभी वहां से गुजर रहे एक राहगीर और बदमाश जैसे व्यक्ति से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। बदमाश वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद जब संकेत अपने घर के आगे टहलने के लिए निकला, तो एक दूसरे बदमाश ने उस पर हमला कर दिया और उसे जान से मारने की कोशिश की। बदमाश ने ईट से संकेत का मुंह कुचलने की भी कोशिश की, लेकिन वह बच गया और काफी देर तक जमीन पर ही पड़ा रहा। काफी देर बाद संकेत को कुछ लोगों ने देखा, तो उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
सीसीटीवी में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति संकेत पर बुरी तरीके से हमला करता है और संकेत के जमीन पर गिर जाने के बाद उसको लात और घूंसों से मारता है और साथ-साथ उसके हाथ में कोई नुकीली चीज भी दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी में दिखाई दे रहे शख्स की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story