भारत

'भाई की हत्या की गई है'....पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन, फिर...

jantaserishta.com
11 April 2023 5:23 PM IST
भाई की हत्या की गई है....पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन, फिर...
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान राजौरी गार्डन क्षेत्र के टैगोर गार्डन निवासी सतपाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब नौ बजे फोन आया जिसमें फोन करने वाले भोला राम ने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद तत्काल एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जहां उन्हें मृतक सतपाल का शव मिला। क्राइम व फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
अधिकारी ने कहा कि अपराध क्रम का पता लगाने और आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी विश्लेषण के लिए स्थानीय पुलिस और विशेष कर्मचारियों की कई टीमों को नियुक्त किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि राजौरी गार्डन पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story